बिहारप्रशासनसीतामढ़ी

सशक्त आंगनबाड़ी, सुरक्षित बचपन और उज्ज्वल भविष्य की ओर सीतामढ़ी की पहल | 

सशक्त आंगनबाड़ी, सुरक्षित बचपन और उज्ज्वल भविष्य की ओर सीतामढ़ी की पहल | 

 

बच्चों का बेहतर भविष्य ही एक सशक्त समाज की नींव है।

 

इसी संकल्प के साथ, माननीय मुख्यमंत्री बिहार, श्री सम्राट चौधरी के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन, सीतामढ़ी द्वारा मिशन कायाकल्प के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों का सुधार एवं सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

 

रंग-रोगन, आवश्यक मरम्मत, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ बच्चों के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया जा रहा है।

 

साथ ही, आंगनबाड़ी और विद्यालयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से अब तक लगभग 200 आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी सरकारी विद्यालयों में स्थानांतरित किया जा चुका है।

साथ ही साथ VB-G RAM G योजना के तहत जिले में 258 नए आंगनवाडीनीर केन्द्रों के भवनों का निर्माण कार्य कराया जा रहा ह |

 

इस पहल से बच्चों को एक ही परिसर में बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सीखने का अनुकूल वातावरण मिलेगा।

 

सशक्त आंगनबाड़ी, बेहतर शिक्षा और स्वस्थ बचपन — विकसित सीतामढ़ी की ओर एक सार्थक कदम।

 

जिला प्रशासन, सीतामढ़ी।

धन्यवाद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button