प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में की समीक्षा: जनविश्वास अभियान के पहले शिकायतों का हो संतुष्टिपूर्वक और समयबद्ध निवारण

कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में की समीक्षा: जनविश्वास अभियान के पहले शिकायतों का हो संतुष्टिपूर्वक और समयबद्ध निवारण

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 मऊगंज . कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समय सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों एवं शिकायतों के निवारण की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनविश्वास अभियान शिविरों की तिथियों से पहले सभी लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक समाधान किया जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि आगामी अगले कैंप से पहले शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सृष्टि देशमुख एवं अपर कलेक्टर पीके पांडेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

कलेक्टर ने शिविरों में प्राप्त आवेदनों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने और शिकायतों के निराकरण में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले की ग्रेडिंग बेहतर बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। इस दौरान सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत 50 दिनों से अधिक समय तक लंबित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि मांग आधारित शिकायतों को केवल मांग दर्शाकर बंद न करें, बल्कि उनके साथ एक नियमानुसार और स्पष्ट प्रतिवेदन भी अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।

 

उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा लाडली बहना योजना के शत-प्रतिशत प्रकरणों में आगमी दिनों के भीतर E-KYC कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि कार्यपालन अभियंता ऊर्जा बिजली की आपूर्ति की समुचित व्यवस्था करें। सिंचाई के लिए स्थापित ट्रांसफार्मर के खराब होने पर उसे तीन दिन की समय सीमा में बदलें। जिन ट्रांसफार्मरों के लिए न्यूनतम राशि जमा हो जाती है उन्हें तत्काल बदलें। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने पीएचई के अधिकारी से कहा कि बिगड़े हैण्डपंपों के सुधार तथा निर्माणाधीन नलजल योजनाओं की गति सुधारने पर ध्यान दें। निर्माण कार्य में अकारण देरी करने वाले ठेकेदारों को नोटिस दें। सहायक संचालक मछली पालन पूरे संभाग में केज कल्चर के माध्यम से मछलीपालन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास करें। बैठक में एसडीएम हनुमना राजेश मेहता, एसडीएम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर अजीत मिश्र सहित विभिन्न विभागों को अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button