मध्य प्रदेशरीवा

कृषि उत्पादन आयुक्त वीडियो कान्फ्रेंसिंग से 13 अक्टूबर को करेंगे समीक्षा

विशाल समाचार टीम

रीवा:अपर मुख्य सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त 13 अक्टूबर को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से खरीफ फसल 2021 की समीक्षा करेंगे। बैठक में रबी फसल 2021-22 की तैयारियों की भी समीक्षा की जायेगी। वीडियो कान्फ्रेंसिंग कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र में सुबह 9.30 बजे दोपहर 2 बजे तक आयोजित की गई है।

वीडियो कान्फ्रेंसिंग में सुबह 9.30 से सुबह 10.15 बजे तक पशुपालन एवं डेयरी, सुबह 10.15 से सुबह 11 बजे तक उद्यानिकी, सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक कृषि एवं संबंधित विभागों, 12.30 बजे से 1.15 बजे तक सहकारिता एवं दोपहर 1.15 बजे से दोपहर 2 बजे तक मछली पालन तथा मछुआ कल्याण विभाग की समीक्षा की जायेगी।

इसमें रीवा संभाग तथा शहडोल संभाग के कमिश्नर, सभी जिलों के कलेक्टर, कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता, डेयरी, मछली पालन तथा अन्य विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। कमिश्नर रीवा संभाग अनिल सुचारी ने संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर एवं संबंधित अधिकारियों को एजेण्डा बिन्दुओं की जानकारी के साथ अपने-अपने जिलों के एनआईसी केन्द्र में उपस्थित होकर वीडियो कान्फ्रेंसिंग में शामिल होने के निर्देश दिये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button