प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए प्रारूप मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन

संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए प्रारूप मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन

मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 मऊगंज . कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ओगरे की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागार में फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 प्रकाशन के संबंध में राजनैतिक दलो के साथ बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर कलेक्टर ने बताया कि संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए प्रकाशित मतदाता सूची में दावे और आपत्ति 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक प्राप्त किए जाएंगे। दावा आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर को किया जाएगा एवं अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा। इसी क्रम में निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 21 एवं 22 नवंबर तथा 5 एवं 6 दिसंबर को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि युक्तियुक्तकरण के पश्चात विधानसभा क्षेत्र मऊगंज में मतदान केंद्रों की संख्या 290 तथा विधानसभा क्षेत्र देवतालाब में 314 है। प्रारूप प्रकाशन के पश्चात मऊगंज में कुल मतदाताओ की संख्या 221119 मतदाता है जिसमें पुरूष मतदाताओ की संख्या 117437 तथा महिला मतदाताओ की संख्या 130681 है तथा एक अन्य मतदाता शामिल है। इसी तरह देवतालाब में कुल मतदाताओ की संख्या 236931 है जिसमें पुरूष मतदाताओ की संख्या 126049 तथा 110882 महिला मतदाताओ की संख्या है। इस प्रकार दोनो विधानसभा क्षेत्रो में कुल मतदाताओ की संख्या 458050 है। सर्विस वोटर की संख्या 1209 है। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडेय , एसडीएम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी,राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि सहित निर्वाचन सुपरवाईजर दिलीप तिवारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button