प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आज कलेक्टर सहित विभागीय अधिकारी करेंगे ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आज कलेक्टर सहित विभागीय अधिकारी करेंगे ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण

जन विश्वास अभियान शिविर सीएफटी भवन ढेरा में आज

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 मऊगंज . जन विश्वास अभियान शिविर आज सीएफटी भवन, ढेरा में आयोजित होगा । इस संबंध में कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने बताया कि शासन की उच्च प्राथमिकता के मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा लोक सेवा गारंटी योजना में दर्ज आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। इसी क्रम में सीएफटी भवन ढेरा जनपद पंचायत मऊगंज में शिविर आयोजित होगा, जिसमें पथरहा नं. 2, ढेरा, ऊंचीखास, मझिगवां डिघौल, हटवा सोरेहान, मटियरा, बहरीनानकार, तड़ौरा, डिघवार , शुकुलगवां एवं पनिगवां के ग्रामीण शामिल होंगे। अभियान के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्र, विद्यालय तथा स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को शिविर स्थल पर 10:30 बजे पहुंचने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button