प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

मेहसौल चौक स्थित लखनदेई नदी छठ घाट पहुंचे डीएम एवं नगर विधायक, तैयारियों का लिया जायजा

मेहसौल चौक स्थित लखनदेई नदी छठ घाट पहुंचे डीएम एवं नगर विधायक, तैयारियों का लिया जायजा

पुपरी के लाला पोखर एवं बुढ़नद नदी घाट का भी डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा, स्वच्छता एवं प्रकाश व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

लोक आस्था के महापर्व छठ को सुरक्षित, स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया एवं नगर विधायक श्री सुनील कुमार पिंटू ने सीतामढ़ी शहर के मेहसौल चौक स्थित लखनदेई नदी छठ घाट का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर चल रहे साफ-सफाई कार्यों एवं छठ महापर्व को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

 

जिलाधिकारी एवं  विधायक ने घाट पर स्वच्छता, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व से पूर्व सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी कर ली जाएं। घाटों की समुचित सफाई, आवागमन की सुविधा एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त श्री जेपी सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

इधर, छठ महापर्व की तैयारियों के मद्देनजर जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन ने संयुक्त रूप से पुपरी अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत पुपरी के लाला पोखर घाट से हुई। इसके बाद डीएम-एसपी ने बुढ़नद नदी घाट पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा प्रबंध तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

 

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व प्रारंभ होने से पूर्व सभी घाटों पर आवश्यक तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं। घाटों पर विशेष स्वच्छता बनाए रखने के साथ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता बनाए रखने तथा घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों को सुगम बनाने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।

 

उन्होंने निर्देश दिया कि नदी एवं तालाबों में जहां पानी की गहराई अधिक है अथवा अन्य किसी प्रकार का खतरा है, वहां लाल निशान लगाकर डेंजर जोन के रूप में स्पष्ट चिह्नित किया जाए। आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा के अन्य प्रबंध भी सुनिश्चित किए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका न रहे।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि छठ महापर्व लाखों लोगों की आस्था से जुड़ा है। इसलिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। प्रशासन का प्रयास है कि जिले में छठ महापर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो तथा व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।

 

निरीक्षण के दौरान पुपरी के अनुमंडल पदाधिकारी श्री गौरव कुमार, बीडीओ, सीओ, नगर परिषद जनकपुर रोड पुपरी के सभापति श्री ब्रजेश कुमार जालान, कार्यपालक पदाधिकारी श्री केशव गोयल, पुपरी थानाध्यक्ष श्री रामनाथ प्रसाद, उपसभापति, वार्ड पार्षद सहित स्थानीय प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button