प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

गौशालाओं में गोवंश का होगा भौतिक सत्यापन

गौशालाओं में गोवंश का होगा भौतिक सत्यापन

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

  मऊगंज .जिले में संचालित गौशालाओं का पशु चिकित्सा अधिकारी भौतिक सत्यापन करेंगे । कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने निर्देश दिए हैं कि गौशाला संचालकों द्वारा दर्ज गोवंश की संख्या और पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अधिकारियों द्वारा सत्यापित संख्या में अंतर नहीं होना चाहिए। गौशालाओं में वास्तविक रूप से मौजूद गोवंश की संख्या का मौके पर पहुंचकर सत्यापन किया जाना सुनिश्चित करे। उन्होंने स्पष्ट किया कि गौशाला संचालकों को भुगतान की स्वीकृति विभागीय अधिकारियों द्वारा सत्यापित गोवंश की संख्या के आधार पर ही दी जाती है। सत्यापन में लापरवाही, गलत जानकारी अथवा वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की पूरी जिम्मेदारी तय की जाएगी और वे दंड के भागी होंगे। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button