अग्निवीर सेना भर्ती रैली आयोजन संबंधी बैठक 16 नवम्बर को
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा : अग्निवरी सेना भर्ती रैली के आयोजन संबंधी बैठक 16 नवम्बर को कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में टीएल बैठक के बाद आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी करेंगे। इस संबंध में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सृष्टि देशमुख गौड़ा बताया कि बैठक में सेना भर्ती रैली के आयोजन के संबंध में विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय रीवा में स्पोर्ट्स काम्पलेक्स-आईटीआई परिसर में आगामी 27 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इस रैली में 15 जिले रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, कटनी, जबलपुर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, मण्डला, बालाघाट, सिवनी तथा डिण्डौरी जिलों के उम्मीदवार शामिल होंगे।

