उप मुख्यमंत्री आज करेंगे बसामन मामा के प्रचलित कार्यों की समीक्षा
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल 13 नवम्बर को सुबह 9 बजे बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में आयोजित बैठक में गौवंश वन्य विहार के प्रचलित कार्यों एवं संचालित गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। उप मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक के सुबह 11 बजे रीवा आएंगे और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम रीवा में करेंगे।

