
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का 108वां स्थापना दिवस मनाया, मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल हुए शामिल
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा,। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के 108वें स्थापना दिवस के अवसर पर 11 नवंबर को रीवा स्थित होटल शार्क इन में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने बैंक की स्थापना के 108 वर्ष पूरे होने पर बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आर्थिक और सामाजिक विकास में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। रीवा और विंध्य क्षेत्र के विकास के साथ-साथ कृषि, स्वरोजगार और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में बैंकिंग संस्थाओं का योगदान महत्वपूर्ण है।
समारोह में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख नवीन निश्छल, क्षेत्रीय एश्योरेंस प्रमुख मोहम्मद इब्राहिम सहित बैंक के कर्मचारी, ग्राहक, पेंशनभोगी और अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
बैंक की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, स्थापना दिवस के अवसर पर कर्मचारियों ने राष्ट्रीय रक्षा कोष में 11.17 करोड़ रुपये का योगदान दिया। इसके अलावा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) गतिविधियों के लिए 13.72 करोड़ रुपये दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान बैंक ने कई डिजिटल बैंकिंग सेवाओं और उत्पादों की शुरुआत की। इनमें यूपीआई ग्लोबल, यूपीआई सर्किल, ऑनलाइन लॉकर सुविधा, एम-पासबुक, पीपीएफ के विरुद्ध डिजिटल ऋण, डिजिटल सॉल्वेंसी सर्टिफिकेट और रिटेल इंटरनेट बैंकिंग से जुड़ी सुविधाएं शामिल हैं।
इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से बैंक की 108 नई शाखाओं के उद्घाटन की घोषणा भी की गई। इनमें पूर्वोत्तर क्षेत्र की 25, सामान्य बैंकिंग की 51, युवा वर्ग के लिए 16, स्टार्टअप क्षेत्र की 9 और कृषि मूल्य श्रृंखला वित्तपोषण से संबंधित 7 शाखाएं शामिल हैं।
बैंक की स्थापना 11 नवंबर 1919 को हुई थी। इस वर्ष बैंक ने अपनी स्थापना के 108वें वर्ष में प्रवेश किया है।
