मध्य प्रदेशरीवा

भगवान राम का चरित्र संकट से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है – विधानसभा अध्यक्ष विधानसभा अध्यक्ष रामलीला महोत्सव में हुए शामिल

विशाल समाचार टीम
रीवा: रीवा नगर में 181 वर्षों से नृत्य राघव मंदिर में रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम इस ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम ने कहा कि भगवान राम का चरित्र हमें संकट से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने जो आदर्श प्रस्तुत किये हैं वे आज भी प्रासंगिक हैं। रामलीला भगवान राम की कथा के माध्यम से हर मानव को संमार्ग और प्रगति की राह दिखाती है। रामायण में बताये गये आदर्शों को जीवन में उतारकर हम विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने का संबल प्राप्त कर लेते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना के संकट काल में भी जब भय का माहौल था तब रामायण सीरियल ने लोगों को साहस और आत्मबल प्रदान करने का कार्य किया।

समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ने रामलीला मण्डली को 50 हजार रूपये तथा प्रमुख कलाकारों को 15-15 हजार रूपये की राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर विधि सचिव श्री एके सिंह, रमेश गर्ग, डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी, अवधेश तिवारी, सुरेश सिंह चंदेल, पुष्पेन्द्र गौतम, आयोजक सुभाष बाबू पाण्डेय सहित रामलीला आयोजन समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button