इटावाउत्तर प्रदेशराजनीति

निर्भया कांड की चर्चित वकील सीमा समृद्धि कुशवाहा राजनीति में क्यों आना चाहती हैं? इटावा में उठे कई सवाल

इटावा सदर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की,

निर्भया कांड की चर्चित वकील सीमा समृद्धि कुशवाहा राजनीति में क्यों आना चाहती हैं? इटावा में उठे कई सवाल

 

इटावा सदर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की, राजनीतिक सफर, विचारधारा और विकास के दावों पर जनता जानना चाहती है जवाब

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा। निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करने वाली अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा ने इटावा सदर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। उनके इस बयान के बाद इटावा की स्थानीय राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।

 

सीमा समृद्धि कुशवाहा इससे पहले बहुजन समाज पार्टी से भी जुड़ी रही हैं और वर्ष 2024 में भाजपा में शामिल हुई थीं। अब इटावा सदर सीट से चुनावी दावेदारी सामने आने के बाद उनके राजनीतिक सफर और बदलते राजनीतिक रुख को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

 

मीडिया से बातचीत में उन्होंने महिला सुरक्षा, बेरोजगार युवाओं को रोजगार और इटावा के पर्यटन को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने जैसे मुद्दों को अपनी प्राथमिकता बताया है। हालांकि इन मुद्दों पर उनकी ठोस कार्ययोजना और राजनीतिक दृष्टिकोण को लेकर अभी कई बातें स्पष्ट होना बाकी हैं।

 

जनता के सामने छह अहम सवाल—

1. सीमा समृद्धि कुशवाहा ने राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का फैसला कब और किन परिस्थितियों में लिया?

2. उन्होंने इटावा सदर विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ने की इच्छा क्यों जाहिर की?

3. उनकी राजनीतिक विचारधारा और प्रमुख मुद्दे क्या हैं?

4. बसपा से भाजपा तक के राजनीतिक सफर के पीछे उनकी वैचारिक प्राथमिकताओं में क्या बदलाव आया है?

5. इटावा के विकास, महिला सुरक्षा, युवाओं के रोजगार और पर्यटन को लेकर उनकी ठोस कार्ययोजना क्या है?

6. राजनीति में उनकी आगे की भूमिका और दीर्घकालीन लक्ष्य क्या होंगे?

फिलहाल इटावा सदर विधानसभा सीट से भाजपा की ओर से उनकी उम्मीदवारी की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी स्पष्ट किया है कि टिकट का अंतिम फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा।

 

विशाल समाचार का सवाल

 

राजनीति में किसी भी व्यक्ति की सक्रियता और चुनावी दावेदारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है। लेकिन जनता के लिए यह जानना भी जरूरी है कि चुनाव लड़ने की इच्छा के पीछे उद्देश्य क्या है, घोषित मुद्दों को पूरा करने की योजना क्या है और सार्वजनिक जीवन में जवाबदेही किस तरह तय होगी?

(नोट:प्रोफाइल फोटो:शोसल मिडिया)

विशाल समाचार | निष्पक्ष पत्रकारिता, जनहित में सवाल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button