बिहारयात्रासीतामढ़ी

छठ महापर्व पर पुलिस अधीक्षक ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर जिलावासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

छठ महापर्व पर पुलिस अधीक्षक ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर जिलावासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। लोक आस्था, श्रद्धा, त्याग, जीवटता और कर्मठता के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर समस्त जिलावासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कामना की कि भगवान भास्कर की दिव्य रश्मियां प्रत्येक परिवार में खुशहाली, सुख-समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करें। उन्होंने छठ महापर्व की सभी श्रद्धालुओं एवं जिलावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

सीतामढ़ी पुलिस परिवार ने महापर्व छठ को सौहार्दपूर्ण, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे छठ घाटों पर प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें तथा अनुशासित एवं शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाएं।

 

पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आपसी भाईचारे, सद्भाव और सुरक्षा के साथ छठ महापर्व मनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

जय छठी मैया! जय सूर्यदेव!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button