बिहारप्रशासनसीतामढ़ी

छठ घाट पर बिछड़े 4 वर्षीय मासूम को पुलिस ने परिजनों से मिलाया, परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान

छठ घाट पर बिछड़े 4 वर्षीय मासूम को पुलिस ने परिजनों से मिलाया, परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के दौरान पुपरी थाना क्षेत्र के बुधमन नदी स्थित छठ घाट पर पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए एक बिछड़े हुए चार वर्षीय मासूम बच्चे को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया।

 

जानकारी के अनुसार, छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच चार वर्षीय बच्चा अपने परिजनों से बिछड़ गया था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित की और आवश्यक प्रयासों के बाद उसके परिजनों की पहचान कर उन्हें सकुशल सुपुर्द कर दिया।

 

बच्चे के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली और सीतामढ़ी पुलिस के प्रति आभार जताया।

 

पुलिस की इस संवेदनशील पहल से एक बार फिर साबित हुआ कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम नागरिकों की सुरक्षा और सहायता भी पुलिस की प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button