प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

छठ महापर्व को लेकर सीतामढ़ी पुलिस अलर्ट, घाटों से प्रमुख मार्गों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

छठ महापर्व को लेकर सीतामढ़ी पुलिस अलर्ट, घाटों से प्रमुख मार्गों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सीतामढ़ी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए छठ घाटों से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों तक पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

 

पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

 

सीतामढ़ी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। पुलिस बल लगातार अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सकें।

 

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button