उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

औरैया: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

औरैया: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

 

ऐरवाकटरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया, । जनपद में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ऐरवाकटरा थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखदेव सिंह (23) पुत्र सत्यभान, निवासी ग्राम नगला भगत, थाना ऐरवाकटरा, जनपद औरैया के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना ऐरवाकटरा में मुकदमा अपराध संख्या 179/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(M)/6 में मामला दर्ज है।

 

पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाऊखेड़ा मोड़ से गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर करीब 50 मीटर की दूरी से 16 नवंबर की रात 11:15 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गंगादास गौतम पुलिस बल के साथ शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button