अवार्डबिहारसीतामढ़ी

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर विशाल समाचार के जिला संवाददाता कुणाल किशोर श्रीवास्तव सम्मानित

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर विशाल समाचार के जिला संवाददाता कुणाल किशोर श्रीवास्तव सम्मानित

 

डीएम तनय सुल्तानिया एवं एसपी अमित रंजन ने प्रशस्ति स्वरूप किया सम्मानित, पत्रकारिता की जिम्मेदारियों पर हुआ मंथन

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी, राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं प्रेस क्लब, सीतामढ़ी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को प्रेस क्लब परिसर में विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशाल समाचार के सीतामढ़ी जिला संवाददाता श्री कुणाल किशोर श्रीवास्तव को जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के हाथों सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम का विषय ‘पत्रकारिता : लोकलुभावन या जिम्मेदार’ रहा। इस दौरान लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका, पत्रकारिता की स्वतंत्रता, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया, पुलिस अधीक्षक अमित रंजन, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह तथा प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने कहा कि पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि जनमत निर्माण और सामाजिक चेतना को मजबूत करने का सशक्त आधार है। डिजिटल युग में किसी भी खबर को प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले उसकी सत्यता और प्रमाणिकता की जांच करना आवश्यक है। पत्रकारिता की वास्तविक पहचान उसकी विश्वसनीयता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता से बनती है।

 

पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। खबरों में सनसनी के बजाय सत्य, निष्पक्षता और जनहित को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। स्वतंत्र एवं जिम्मेदार पत्रकारिता से आम जनता का व्यवस्था पर विश्वास मजबूत होता है।

 

कार्यक्रम में विशाल समाचार के जिला संवाददाता कुणाल किशोर श्रीवास्तव का सम्मान समारोह का विशेष आकर्षण रहा। इस सम्मान से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत संवाददाताओं का उत्साहवर्धन हुआ।

 

कार्यक्रम में प्रेस क्लब के पदाधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार तथा प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंच संचालन नवनीत कुमार ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

 

विशाल समाचार परिवार की ओर से जिला संवाददाता श्री कुणाल किशोर श्रीवास्तव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button