प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान राजस्व प्रकरण के अभिलेख त्रुटि में हुआ तत्काल सुधार प्रशासन ने लिया संज्ञान

कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान राजस्व प्रकरण के अभिलेख त्रुटि में हुआ तत्काल सुधार प्रशासन ने लिया संज्ञान

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 मऊगंज . कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे द्वारा गत दिवस को अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसील कार्यालय हनुमना के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सामने आई राजस्व प्रकरण संबंधी शिकायत पर प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए अभिलेखीय त्रुटि में तत्काल सुधार कराया।

 

निरीक्षण के दौरान ग्राम दादर (गोरमा डैम), तहसील हनुमना निवासी श्री बृजेन्द्र कुमार उपाध्याय ने राजस्व प्रकरण के संबंध में शिकायत प्रस्तुत थी । शिकायत में बताया गया कि प्रकरण में सुनवाई की अनुमति के लिए 25 जून 2026 को न्यायालय कलेक्टर, जिला मऊगंज को प्रकरण प्रेषित किया गया था, लेकिन इसके बाद प्रकरण अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), हनुमना कार्यालय में वापस प्राप्त नहीं हुआ। इस संबंध में प्रचार माध्यमों में से भी जानकारी भी सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय कलेक्टर के प्रभारी अधिकारी द्वारा प्रकरण की जांच कर वस्तुस्थिति का परीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि संबंधित प्रकरण खसरा सुधार से जुड़ा है तथा सुनवाई की अनुमति के लिए 25 जून 2026 को न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), हनुमना द्वारा प्रेषित किया गया था। प्रकरण में न्यायालयीन कार्यवाही माह सितम्बर 2026 में पूर्ण हो चुकी थी तथा संबंधित पक्षकारों एवं आवेदक को इसकी जानकारी भी दी गई थी। जांच के दौरान अभिलेखीय पासबुक में त्रुटिवश उक्त प्रकरण अनुविभागीय अधिकारी , हनुमना के स्थान पर अनुविभागीय अधिकारी , मऊगंज को प्रेषित किया जाना पाया गया। मामला संज्ञान में आते ही अनुविभाग मऊगंज से प्रकरण तत्काल वापस मंगवाकर संबंधित न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी , हनुमना को प्रेषित कर दिया गया। प्रशासन द्वारा शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभिलेखीय त्रुटि का निराकरण सुनिश्चित किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button