इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

इटावा: थाना वैदपुरा में चिल्ड्रन पार्क का उद्घाटन, मिशन शक्ति केंद्र का किया निरीक्षण

एसएसपी ने ग्राम चौकीदारों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

इटावा: थाना वैदपुरा में चिल्ड्रन पार्क का उद्घाटन, मिशन शक्ति केंद्र का किया निरीक्षण

एसएसपी ने ग्राम चौकीदारों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को थाना वैदपुरा परिसर में नवनिर्मित चिल्ड्रन पार्क का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पार्क का निरीक्षण कर बच्चों के अनुकूल वातावरण और उनके लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।

 

इसके बाद एसएसपी ने थाना परिसर स्थित मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही महिला संबंधी शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनकर उनका नियमानुसार त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस तथा आमजन के बीच समन्वय स्थापित करने में योगदान देने वाले ग्राम चौकीदारों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने ग्राम स्तर पर महत्वपूर्ण सूचनाएं समय से पुलिस तक पहुंचाने और क्षेत्र की गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने में उनकी भूमिका की सराहना की।

 

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री श्रीचन्द्र, समस्त क्षेत्राधिकारीगण सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button