प्रशासनउत्तर प्रदेशऔरैया

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट में स्थापित निर्वाचन सोशल मीडिया सेल का फीता काटकर किया शुभारंभ

निर्वाचन संबंधी सूचनाओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी संप्रेषण में सोशल मीडिया सेल की होगी महत्वपूर्ण भूमिका

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट में स्थापित निर्वाचन सोशल मीडिया सेल का फीता काटकर किया शुभारंभ

 

निर्वाचन संबंधी सूचनाओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी संप्रेषण में सोशल मीडिया सेल की होगी महत्वपूर्ण भूमिका

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान :औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया, । जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित निर्वाचन सोशल मीडिया सेल का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सोशल मीडिया सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सूचनाओं का समयबद्ध, प्रमाणिक एवं पारदर्शी संप्रेषण अत्यंत महत्वपूर्ण है। निर्वाचन सोशल मीडिया सेंटर के माध्यम से निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां, दिशा-निर्देश, कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की सूचनाएं मीडिया प्रतिनिधियों तक सुगमता से उपलब्ध कराई जा सकेंगी। इससे निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में आमजन तक सही एवं प्रमाणिक जानकारी पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सोशल मीडिया सेंटर में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखी जाएं तथा निर्वाचन से संबंधित सूचनाओं का नियमित रूप से संकलन एवं आदान-प्रदान किया जाए। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाए, जिससे निर्वाचन संबंधी समाचारों का निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक प्रसार सुनिश्चित हो सके। साथ ही उन्होंने प्रभारी सोशल मीडिया सेंटर को निर्देश दिए कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान दिनांक 21 22 नवंबर तथा दिनांक 28 29 नवंबर को आयोजित होने वाले विशेष कैंप का सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का प्रयोग कर आमजन को सूचित करें साथ ही विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु युवा मतदाताओं तथा महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।

 

उक्त के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जिला कांटेक्ट सेंटर का भी अवलोकन किया जहां केंद्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि अब तक कुल 9 संपर्ककर्ताओं द्वारा संपर्क किया गया है जिसमें मुख्यतः मतदाता कार्ड डाउनलोड, मतदाता ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आदि से संबंधित जानकारी के लिए संपर्क किया गया था। जिलाधिकारी द्वारा केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए की सभी सूचनाओं को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंजिकाओं में अंकित किया जाए तथा संपर्ककर्ता को समुचित एवं विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाए और यदि किसी के द्वारा निर्वाचन से संबंधित कोई भी शिकायत अंकित कराई जाती है तो उसका निर्धारित समय सीमा के अंदर निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें।

 

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य, डिप्टी कलेक्टर अरसला नाज, जिला सूचना अधिकारी ओमवीर सिंह, आपदा प्रबंधक दीपक यादव, प्रबंधक कौशल विकास मिशन अतुल सिंह सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button