
देवेन्द्र सिंह तोमर प्रतिन
पुणे : राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के पुणे जिल्हा जनरल सेक्रेटरी पद पर विशाल तुळवे और जिल्हा उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद सिंह गोतारणे की नियुक्ति की गई. राज्य के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के ज्येष्ठ नेता अजित पवार व राष्ट्रवादी काँग्रेस के पुणे जिल्हाध्यक्ष प्रदीप गारटकर के हाथो तुळवे व गोतारणे को नियुक्तीपत्र देकर उन्हें सन्मानित किया गया.
विशाल तुळवे संभाजी ब्रिगेड सामाजिक संघटना के पुणे जिल्हाध्यक्ष के रूप में तो, प्रमोद सिंह गोतारणे जिल्हा कार्याध्यक्ष के रूप में सामाजिक कार्य कर रहे है. उनका कार्य देखकर उन्हें अजित पवार ने पार्टी का काम करने की जिम्मेदारी दी. इस समय खेड के विधायक दिलीप मोहिते पाटील, शिरूर के विधायक अशोक पवार, जुन्नर के विधायक अतुल बेनके सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्ठित थे.



