
औरैया में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
अजीतमल पुलिस ने रतनीपुर तिराहे से पकड़ा, न्यायालय में किया पेश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अजीतमल पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राघवेन्द्र सिंह (करीब 18 वर्ष), पुत्र अभय कुमार, निवासी ग्राम रतनीपुर भीखेपुर, थाना अजीतमल, जनपद औरैया के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 20 नवंबर को सुबह करीब 7:50 बजे रतनीपुर तिराहे से उसे गिरफ्तार किया।
आरोपी के विरुद्ध थाना अजीतमल में मुकदमा संख्या 426/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 64(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 में मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी अजीतमल के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विकास त्रिपाठी, कांस्टेबल मुश्ताक और कांस्टेबल मनवीर शामिल रहे।



