प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

विधायक श्री गौतम की उपस्थिति में ग्राम नल जल योजना ग्राम पंचायत को हस्तांतरित की गयी

विधायक श्री गौतम की उपस्थिति में ग्राम नल जल योजना ग्राम पंचायत को हस्तांतरित की गयी

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 मऊगंज. जल जीवन मिशन के अन्तर्गत स्वीकृत पुनरीक्षित एकल ग्राम नल जल योजना का कार्य पूर्ण कर ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक देवतालाब श्री गिरीश गौतम की उपस्थिति में मऊगंज जनपद पंचायत के जमुहरा नं 1 एवं बड़ी बराती में एकल ग्राम नल जल योजना ग्राम पंचायत को हस्तांरित की गयी। इस अवसर पर विधायक श्री गौतम ने कहा कि जल महोत्सव कार्यक्रम के तहत यह आयोजन ग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात है। अब उन्हें नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने लगेगा। विधायक श्री गौतम ने इस अवसर पर पेयजल का स्वाद भी चखा। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीलम इन्द्रपाल सिंह, सीईओ जनपद मऊगंज परमानंद तिवारी, कार्यपालन यंत्री पीएचई संजय पाण्डेय सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button