अपराधउत्तर प्रदेशऔरैया

शराब की दुकान में चोरी का खुलासा, 20 हजार रुपये के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

शराब की दुकान में चोरी का खुलासा, 20 हजार रुपये के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया। दिबियापुर थाना पुलिस ने कम्पोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 20 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड और जिला आबकारी अधिकारी द्वारा जारी सेल्समैन की अनुमति की छायाप्रति बरामद की है।

 

पुलिस के अनुसार, कंचौसी गांव निवासी उदय कुमार ने 12 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि 11/12 नवंबर की रात अज्ञात चोर ने कम्पोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला तोड़कर रुपये चोरी कर लिए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई थी।

 

इसी क्रम में 20 नवंबर की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बिझाई पुल से रेलवे लाइन की ओर जाने वाले रास्ते पर अनुज राजपूत (19 वर्ष), निवासी नंदपुर उमरी, थाना दिबियापुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के 20 हजार रुपये बरामद हुए।

 

पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक सौरभ सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button