उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने 22 नवम्बर को आयोजित होने वाले ब्लैक आउट व मॉकड्रिल के संबंध में अधिकारियो के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं के लिए दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने 22 नवम्बर को आयोजित होने वाले ब्लैक आउट व मॉकड्रिल के संबंध में अधिकारियो के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं के लिए दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया : जनपद में ब्लैक आउट व मॉकड्रिल का आयोजन किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम के तैयारी के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नीरज प्रसाद ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में सम्बन्धित अधिकारियो एवं सिविल डिफेंस के प्रतिनिधियों व अन्य संगठनो के पदाधिकारियो के साथ बैठक कर ब्लैक आउट व मॉकड्रिल के तैयारियो के सम्बंध में समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

उन्होंनें उपस्थित लोगो से कहा कि शासन के निर्देश के अनुपालन में 22 नवम्बर 2026 को सांय 06 बजे नागरिक सुरक्षा विभाग, सिविल डिफेंस के प्रतिनिधि, अग्निशमन, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एन0डी0आर0एफ0 व एस0डी0आर0एफ0 के सम्बन्धित विभागों के साथ मिलकर आयोजित की जाएगी। उन्होंनें कहा कि ब्लैक आउट के दौरान सांय 06 बजे चेतावनी को सायरन बजाया जाएगा व मॉकड्रिल कार्यवाही प्रारम्भ की जाएगी इस दौरान शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा तक पूर्व ब्लैक आउट रहेगा, इस दौरान विद्युत विभाग द्वारा सम्बन्धित क्षेत्र की रोडलाइटे बन्द की जाएगी तथा आस- पास के घरो व दुकानो की बिजली 15 से 20 मिनट बन्द रहेगी। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान लोगो को हवाई हमले से व अन्य किसी आपात स्थिति से बचाव के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। मॉकड्रिल में घायलो को नागरिक सुरक्षा सहायता, प्राथमिक चिकित्सा उपचार, आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंगुसर का उपयोग करना व बड़ी आग के लिए फायर सर्विस द्वारा टेण्डर व्हीकल वाहन का उपयोग करना लोगो को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने जैसी गतिविधियो के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंनें मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियो को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक, उप मुख्यचिकित्साधिकारी,अग्निशमन अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button