इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

मतदाता सूची में युवाओं और महिलाओं के नाम शत-प्रतिशत जोड़ने पर जोर, 21 से विशेष अभियान

मतदाता सूची में युवाओं और महिलाओं के नाम शत-प्रतिशत जोड़ने पर जोर, 21 से विशेष अभियान

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नगर पालिका परिषद इटावा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने पर जोर दिया गया।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में शत-प्रतिशत शामिल कराए जाएं। साथ ही महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।

 

उन्होंने बताया कि 21, 22, 28 और 29 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष अभियान दिवस आयोजित होंगे। इस दौरान सभी बीएलओ अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर मौजूद रहकर पात्र नागरिकों से फार्म-6, 7 और 8 प्राप्त करेंगे।

 

उन्होंने अपील की कि नए मतदाता के रूप में नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 तथा मतदाता सूची में दर्ज नाम को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कराने के लिए फार्म-8 भरें, ताकि दोहरे नाम दर्ज होने की संभावना न रहे।

 

कार्यक्रम में प्रशिक्षु आईएएस कोमल पुनिया, सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, उपजिलाधिकारी सदर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button