
सीतामढ़ी के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क सक्रिय, महिला फरियादियों की शिकायतों पर हो रही त्वरित कार्रवाई
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिला फरियादियों की समस्याएं गंभीरता एवं गोपनीयता के साथ सुनी जा रही हैं। महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल में अपनी शिकायत रखने का अवसर प्रदान करना तथा उनकी समस्याओं का उचित समाधान करना है।


