उत्तर प्रदेशइटावाप्रशासन

इटावा में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का हुआ अभ्यास

पुलिस, प्रशासन, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, एम्बुलेंस सेवा और एनसीसी कैडेट्स ने लिया हिस्सा

इटावा में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का हुआ अभ्यास

पुलिस, प्रशासन, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, एम्बुलेंस सेवा और एनसीसी कैडेट्स ने लिया हिस्सा

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, । आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने और जनसुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रविवार को जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन में थाना बकेवर क्षेत्र के बकेवर मुख्य चौराहे पर ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया।

 

मॉक ड्रिल के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश कुमार सिंह मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने अभ्यास की गतिविधियों का जायजा लिया और संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

अभ्यास में पुलिस, यातायात पुलिस, अग्निशमन एवं आपात सेवा, स्वास्थ्य विभाग, एम्बुलेंस सेवा, नागरिक सुरक्षा, एनसीसी कैडेट्स और पुलिस डिजिटल वॉलेंटियर्स ने सहभागिता की। मॉक ड्रिल के दौरान आग बुझाने, घायलों को प्राथमिक उपचार देने, एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाने तथा सुरक्षा, राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया।

 

इस दौरान पुलिस एवं यातायात पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाली, जबकि अग्निशमन विभाग ने आग बुझाने और बचाव कार्यों का अभ्यास किया। स्वास्थ्य विभाग एवं एम्बुलेंस टीम ने घायलों को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स और डिजिटल वॉलेंटियर्स ने भी सहयोग किया।

 

मॉक ड्रिल के माध्यम से विभिन्न विभागों की तत्परता, त्वरित प्रतिक्रिया और आपसी समन्वय की क्षमता का आकलन किया गया। इसका उद्देश्य वास्तविक आपातकालीन परिस्थितियों में जनहानि को न्यूनतम रखते हुए प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करना है।

 

इटावा पुलिस ने बताया कि जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के सहयोग से जनसुरक्षा, आपातकालीन प्रतिक्रिया और आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button