उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य जी ने मलिन बस्ती बत्तख तलैया वार्ड का किया निरीक्षण, चौपाल लगाकर सुनीं जनसमस्याएं

प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य जी ने मलिन बस्ती बत्तख तलैया वार्ड का किया निरीक्षण, चौपाल लगाकर सुनीं जनसमस्याएं

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा : प्रभारी मंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, उत्तर प्रदेश शासन श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी ने नगर पालिका परिषद इटावा की मलिन बस्ती बत्तख तलैया, वार्ड कटरा शहाब खां का निरीक्षण किया तथा क्षेत्रीय नागरिकों के साथ चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर उनकी समस्याओं को सुना।

निरीक्षण के दौरान  प्रभारी मंत्री जी ने क्षेत्र की साफ-सफाई, पेयजल, सड़क एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।

चौपाल कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए तथा आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

उक्त कार्यक्रम में सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button