पूणेमहाराष्ट्रराजनीति

हर्षदा फरांदे की भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्ति

हर्षदा फरांदे की भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्ति

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रीमती हर्षदा फरांदे की नियुक्ति की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

इस नियुक्ति पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “पार्टी संगठन द्वारा मुझ पर जताए गए विश्वास को सार्थक करने के लिए मैं पूरी क्षमता से काम करूंगी। ओबीसी समाज के सर्वांगीण कल्याण, समाज की बेटियों की शिक्षा एवं प्रगति तथा महिलाओं के न्यायपूर्ण अधिकारों के लिए विशेष प्रयास करूंगी। महिलाओं को सशक्त बनाना, उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना और उनकी समस्याओं को उचित मंच उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता रहेगी। क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के विचारों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए मैं महिलाओं और बेटियों की प्रगति के लिए निरंतर कार्यरत रहूंगी।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझ जैसी एक महिला कार्यकर्ता को राष्ट्रीय स्तर पर काम करने का अवसर देकर महिला नेतृत्व को प्रोत्साहित करने के लिए मैं भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व और सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाकर ओबीसी समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगी।”

हर्षदा फरांदे ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबिन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धरमपाल मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांतदादा पाटिल और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले सहित ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button