जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 28 नवंबर को
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज. शैक्षणिक सत्र 2027-28 में जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वीं में प्रवेश चयन परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की गई है । प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे परीक्षा केंद्र पर प्रवेश-पत्र के साथ-साथ पहचान / निवास सुनिश्चित करने के लिए आधार कार्ड की मूल प्रति अवष्य लेकर आएं। आधार कार्ड न होने की दशा में कोई सरकारी प्रमाणपत्र आवश्यक रूप से अपने पास रखें तथा प्रवेशपत्र पर अंकित जन्मतिथि को प्रमाणित करने वाला कोई सरकारी दस्तावेज भी अपने साथ रखें।

