मध्य प्रदेशरीवा

लाडली लक्ष्मी उत्सव आज – कलेक्टर ने दिये तैयारियों के निर्देश

विशाल समाचार टीम

रीवा :महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित लाडली लक्ष्मी योजना जिले में महिला सशक्तिकरण का सराहनीय उदाहरण बनी है। इस योजना से लाभान्वित बेटियों के लिये 14 अक्टूबर को जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में लाडली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम दोपहर बाद 3 बजे आरंभ होगा। इस कार्यक्रम में भोपाल में मिंटो हाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कन्या पूजन एवं लाडली लक्ष्मी बेटियों के संबोधन का सजीव प्रसारण किया जायेगा।

इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने कहा है कि लाडली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र में करायें। इसके लिये जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास सभी आवश्यक प्रबंध करें। भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का दूरदर्शन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जायेगा। ग्राम पंचायत टीवी सेट उपलब्ध कराकर आंगनवाड़ी केन्द्र में प्रसारण की व्यवस्था करायें। कार्यक्रम की वेब लिंक एमपीमाईजीओभी पर एमपी डॉट माईजीओभी डॉट इन के माध्यम से उपलब्ध करायी जायेगी। इसके माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लाडली लक्ष्मी बेटियों तथा उनके परिजनों को मोबाइल के माध्यम से जोड़ें। कार्यक्रम की फोटो वेबकास्ट लिंक पर अपलोड करायें।

कलेक्टर ने कहा है कि जनसंपर्क विभाग द्वारा सभी लाडली लक्ष्मी बालिकाओं के लिये एक लिंक उपलब्ध करायी गई है। जिसमें लाडली लक्ष्मी योजना के संबंध में बालिकाएं अपना फीडबैक दर्ज कर सकती हैं। परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लाडली लक्ष्मी बेटियों के फीडबैक निर्धारित लिंक में दर्ज कराने में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button