
विशाल समाचार टीम
रीवा :मत्स्य पालन विभाग में अनुदान आधारित रोजगारोन्मुखी योजना प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा अंतर्गत 31 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में सहायक संचालक मछली पालन लालजी सिंह चंदेल ने बताया कि मत्स्य पालन में रूचि रखने वाले व्यक्ति के लिये यह योजना बहुत उपयोगी है। जिनके पास स्वयं की भूमि में तालाब निर्माण, मत्स्य बीज संवर्धन इकाई, सर्कुलर हेचरी का निर्माण, वायोफलाक आरएएस एकीकृत रंगीन मत्स्य इकाई स्थापित करने की सुविधा है वे इसका लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के तहत जलाशय में केज कल्चर आईस प्लांट की स्थापना, इंसुलेटेड व्हीकल, फिश फीड मिल की स्थापना एवं कियोस्क सेंटर निर्माण का भी कार्य किया जा सकता है। योजना में मछली पालन कार्य से सम्बद्ध मत्स्य पालक तथा मछुआ समिति के सदस्य को मोटर साइकिल, आटो रिक्शा (लोडर) एवं साईकिल आईस बॉक्स उपकरण के लिये अनुदान राशि प्रदान की जायेगी।
सहायक संचालक ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में योजना का लाभ लेने के लिये इच्छुक व्यक्तियों से सभी दस्तावेजों के साथ 31 अक्टूबर तक अपने आवेदन पत्र जिला कार्यालय मछली पालन शिल्पी प्लाजा ए-ब्लाक रीवा में दर्ज करा सकते हैं। आवेदन पत्रों का परीक्षण कर उनकी स्वीकृति जारी की जायेगी।

