मध्य प्रदेशरीवाशिक्षा

जिला स्तरीय युवा उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, स्किट और नाटक प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का रहा दबदबा

जिला स्तरीय युवा उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, स्किट और नाटक प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का रहा दबदबा

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा, । प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय रीवा में गुरुवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एन. तिवारी के संरक्षण में हुआ। प्राचार्य ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया तथा प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

 

युवा उत्सव के अंतर्गत आज स्किट एवं नाटक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

स्किट प्रतियोगिता के परिणाम

 

स्किट प्रतियोगिता में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि टीआरएस महाविद्यालय, रीवा के विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

 

नाटक प्रतियोगिता के परिणाम

 

नाटक प्रतियोगिता में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय, रीवा के विद्यार्थियों ने द्वितीय तथा शासकीय महाविद्यालय दिव्यगवां के विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में सिक्स यार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष एवं समाजसेवी श्रीमती चेतना मिश्रा तथा रीवा के प्रसिद्ध कलाकार श्री अंकित मिश्रा और श्री सौरभ नामदेव शामिल रहे।

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. नीलम पांडेय, डॉ. विनीत कश्यप, युवा उत्सव प्रभारी डॉ. गीतेश्वरी पांडेय एवं उनकी टीम सहित डॉ. शिव गोपाल सिंह, डॉ. मातेश्वरी प्रजापति, डॉ. अनीता तिवारी, डॉ. स्वाति शुक्ला, डॉ. सुलभा सिंह, डॉ. देवेंद्र शर्मा, डॉ. ऋतु श्रीवास्तव, डॉ. अंबिकेश पांडेय, डॉ. शकुंतला प्रजापति, डॉ. प्रियंका जायसवाल और डॉ. पुष्कर सिंह ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

 

युवा उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कला, रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button