उत्तर प्रदेशबहराइच

देशवासियों को विजय दशमी की हार्दिक शुभकामनाएं…

सभी देशवासियों को विजय दशमी की हार्दिक शुभकामनाएं-चंदन सिंह चौहान

चंदौली/ उत्तर प्रदेश:
पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंदन सिंह चौहान ने समस्त देशवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश व्यक्त किया।उन्होंने बताया कि महापर्व दशहरा पर्व से हमें कुछ शिक्षा लेना चाहिए जैसे कि अधर्म पर धर्म की विजय के महापर्व विजयदशमी असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।
हमें रावण का दहन करने मात्र से हम असत्य को खत्म नहीं कर सकते। हमें स्वयं के अंदर के रावण को भी जलाना होगा।अपने अंदर से विभिन्न प्रकार की बुराइयों को खत्म करना होगा। तभी जाकर के हम पूर्ण रूप से दशहरा पर्व मनाने के हकदार हो जाएंगे।हमारे भारत देश में विभिन्न विभिन्न प्रकार से दशहरा पूजा मनाया जाता है।

इसी समय खेतों से फसलें तैयार हो जाती है। किसानों में उत्साह भर जाता है।लोग अच्छी फसल और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक के हर्षोल्लास के साथ प्रतिवर्ष मनाते हैं। भारत ही नहीं अपितु विश्व भर में 9 दिन नवरात्रि में देवी मां का पूजा करते हैं।

एवं दसवें दिन रावण रूपी अहंकार भ्रष्टाचार अधर्म को जला कर के धर्म की स्थापना हेतु प्रार्थना करते हैं। और संपूर्ण विश्व की शांति एवं स्वास्थ्य की कामना व्यक्त करते हैं।जब आपके अंदर कपट अहंकार छल नहीं होगा तो आप खुश रहेंगे शांत रहेंगे एवं प्रगतिशील रहेंगे।

उस समय पार्टी के तमाम नेता गण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जैसे हनुमान प्रसाद विश्वकर्मा जी नंदा पटेल जी मध्य प्रदेश से आए हेमंत ठाकुर जी रामेंद्र सिंह जी डॉ श्री मौर्या जी रणवीर सिंह जी रंजीत सिंह सीमा राजभर गीता सिंह नंदन सिंह कुंवर कुलदीप सिंह भाई संजय सिंह राजू चौहान जी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। और उन सब ने महा नवरात्रि पर्व एवं दशहरा की बधाइयां एवं शुभकामनाएं संदेश देशवासियों को व्यक्त किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button