इटावा

महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, उन्हें संचालित जन कल्याणकारी योजनाए में शामिल कर लाभान्वित कर विकास की मुख्य धारा से जोड़ने, आत्म निर्भर बनाने के लिए सरकार कृत संकल्पित

महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, उन्हें संचालित जन कल्याणकारी योजनाए में शामिल कर लाभान्वित कर विकास की मुख्य धारा से जोड़ने, आत्म निर्भर बनाने के लिए सरकार कृत संकल्पित

विशाल समाचार टीम इटावा

इटावा : महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, उन्हें संचालित जन कल्याणकारी योजनाए में शामिल कर लाभान्वित कर विकास की मुख्य धारा से जोड़ने, आत्म निर्भर बनाने के लिए सरकार कृत संकल्पित है ,विभिन्न घटनाओं में पीडित़ महिलाओं को रानी लक्ष्मीबार्इ योजनार्न्तगत लाभान्वित किया जा रहा है आज पीड़ित महिलाओं को न्याय मिल रहा है।

उक्त निर्देश उ.प्र.राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी ने सिंचाई विभाग के निरीक्षण में आयोजित महिला जन सुनवाई दिवस में पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुनने के दौरान व्यक्त किये । उन्होने कहा कि पीड़ित,शोषित महिलाओं के उत्पीड़न की शिकायतों को सुनने के लिए महिला जन सुनवार्इ दिवस आयोजित किया जा रहा है तांकि पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण कर उन्हें न्याय दिलाया जा सके। उन्होने कहा कि किसी भी महिला का उत्पीड़न, शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और उन्हें उनका हक दिलाया जायेगा।

आज आयेाजित महिला जन सुनवाई दिवस 4 फरियादियों ने अपने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये जिसमें कु. सौम्या सिंह पुत्री स्व. शिव कुमार नि. पक्का तालाब ने कुछ व्यक्तियों द्वारा अनावश्यक रूप से परेशान किये जाने, संध्या यादव निवासी रतननगर ने पति ,सास,ससुर व परिवारीजनों द्वारा प्रताड़ित किये जाने,ऊषा देवी पत्नी डालचन्द्र निवासी छिरनपुर ,इकदिल ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में सहायता राशि दिलाये जाने,श्रीदेवी पत्नी गभ्भीर सिंह कठेरिया निवासी अड्डा रामनगर ,फेरण्डस कालोनी ने विपक्षी द्वारा रास्ते पर किये गये अवैध कब्जा हटवाये की शिकायत की। जिन्हें पृष्ठांकित आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा, प्र. महिला थानाध्यक्ष रजनी सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी सूरज सिंह ,सीडीपीओ सुरेश कुमार यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उमानाथ, जिला समन्वयक अजित कुमार दुबे,अर्चना जादौन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
——

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button