
पुणे: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के एक करीबी के घर पर आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है. अजीत पवार के इस करीबी व्यक्ति का नाम जगदीश कदम बताया जा रहा है, जो अजीत पवार के चचेरे भाई और दौंड चीनी कारखाने के निदेशक हैं. ईडी ने पुणे के अलावा मुंबई में भी जगदीश कदम के आवास पर तलाशी ली है.
प्रवर्तन निदेशालय ने बताया है कि तलाशी महाराष्ट्र राज्य सहकारी (एमएससी) बैंक धोखाधड़ी के संबंध में है. इसी साल जुलाई में ईडी ने महाराष्ट्र स्टेट कॉपरेटिव बैंक घोटाले मामले में एक चीनी मिल (शुगर मिल) को सीज किया था. तब ED ने शुगर मील मालिक का नाम नहीं बताया था. सूत्रों के मुताबिक यह शुगर मिल अजित पवार के करीबी जगदीश की ही थी.



