इटावा

उद्योग केन्द्र द्वारा ग्रामीण एवं शहरी दस्तकारों तथा पारम्परिक कारीगरों के कौशल विकास हेतु निःशुल्क छः दिवसीय कौशल वृद्धि प्रशिक्षण का आयेाजन

विशाल समाचार टीम इटावा

इटावा :उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना वर्ष 2021-22 के अन्तर्गत जिला उद्योग केन्द्र द्वारा ग्रामीण एवं शहरी दस्तकारों तथा पारम्परिक कारीगरों के कौशल विकास हेतु निःशुल्क छः दिवसीय कौशल वृद्धि प्रशिक्षण का आयेाजन किया जा रहा है जिसमें नाई,हलवाई, बढ़ई टेड में प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा, जो व्यक्तित्व इस प्रकार का कार्य करते हों उनको ही प्रशिक्षण हेतु पात्र माना जायेगा। आवेदक मात्र उस व्यवसाय से जुड़ा होना चाहिए इसमें जाति संबंधी बाध्यता नहीं है। आवेदन पत्र के साथ ग्राम प्रधान , अध्यक्ष नगर पंचायत अथवा निकाय के वार्ड सदस्य का प्रमाण पत्र संलग्न होेना अनिवार्य है।
इच्छुक अभ्यर्थियों के आवेदन केवल आनलाइन स्वीकार किये जायेगे। आनलाइन आवेदन की वेबसाइट पर किया जा सकता है तथा आनलाइन आवेदन करनेकी अन्तिम तिथि 02 नवम्बर 2021 है अधिक जानकारी किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग केन्द्र एस.डी.फील्ड इटावा से प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button