
पुणे: पुणे जिले में नामांकित जनसेवा सहकारी बँक के 49 वे वर्धापन दिन का समारोह हालहि में म.ज्योतीराव फुले सांस्कृतिक भवन,वानवडी यहाँपर संपन्न हुआ.इस समारोह के प्रमुख अतिथी के तौरपर चंदनजी पाटील,प्रांत संघटन मंत्री- भारतीय किसान संघ व कार्यक्रम के अध्यक्ष नितिन रघुनाथ करमाळकर,कुलगुरू-सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ इनके हाथों से जनसेवा पुरस्कार दिया गया. इस पुरस्कार का स्वीकार तोरणा राजगड परिसर समाजोन्नती न्यास वेल्हे की ओर से संस्था के अध्यक्ष उमेश देशपांडे और उनके सहकारी इन्होंने किया.
तोरणा राजगड परिसर समाजोन्नती न्यास वेल्हे संस्था के सचिव मंदार अत्रे ने संस्था के कार्य की जानकारी दी और संस्था के कार्य में उपस्थितों को योगदान देने के लिए आवाहन किया.
वर्धापन दिन के अवसर पर बँक के अध्यक्ष सीए.प्रदीप जगताप इन्होंने अध्यक्षीय मनोगत व्यक्त करते हुए आज से शुरू हुए सुवर्ण महोत्सवी वर्ष में बँक नई और भविष्य में शुरू कर रहे कर्ज योजना और बँक के अद्ययावत वेबसाईट के बारें में जानकारी दी. उपाध्यक्ष डॉ.राजेंद्र हिरेमठ इन्होंने प्रास्ताविक व स्वागत करते हुए बँक की आर्थिक उन्नती व सामाजिक कार्य की जानकारी दी.
संचालक गणेश कचरे ने उपस्थितों का आभार व्यक्त किया.पसायदान सुहास शामगांवकर इन्होंने और जनसेवा पुरस्कार के मानपत्र का वाचन मंदार परळीकर ने किया और सूत्रसंचालन स्नेहल दामले ने किया.इस दौरान बँक के विद्यमान माजी संचालक,सभासद,ग्राहक हितचिंतक,सेवक व उपस्थित थे



