पूणे

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में 100% कार्बन न्यूट्रलिटी हासिल की

पुणे: स्थायी कारोबारी व्यवहारों के चैम्पियन के रूप में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने जून 2021 में सफलतापूर्वक 100% अक्षय ऊर्जा हासिल कर ली है। इसमें बिडाडी स्थित टीकेएम का निर्माण प्लांट और आठ ऑनसाइट आपूर्तिकर्ता कंपनियां शामिल हैं। इस अनूठी उपलब्धि से 16,635.54 टन (कुल मिलाकर अप्रैल’21 ~ सितंबर’21) कार्बन ऑफसेट किया जा सका है। इससे उत्पाद, परिचालन और सेवाओं के संपूर्ण चक्र के दौरान पारिस्थितिकी की रक्षा करने की कंपनी की मजबूत प्रतिबद्धता का पता लगचा है।
टोयोटा ने 2015 में वैश्विक स्तर पर “टोयोटा एनवायरमेंटचैलेंज 2050” का एलान किया था। इसका समग्र दर्शन उत्पादों और निर्माण के दौरान पूरे जीवनचक्र में शुद्ध शून्य सीओटू उत्सर्जन हासिल करना है। इसके अलावा, चुनौतियों का अगला सेट पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पैदा करने का है। इसके लिए जल संरक्षण, रीसाइकिलिंग पर आधारित समाज बनाना और प्रकृति के साथ सद्भाव में जीना शामिल है।

प्लांट में शून्य कार्बन डायऑक्साइड उत्सर्जन के चैलेंज थ्री के तहत टोयोटा एनवायरमेंट चैलेंज 2050 के क्रम में टीकेएम ने अपने ऊर्जा स्रोत को प्रकृति अनुकूल बनाने की अपनी यात्रा की शुरुआत की थी और इतने वर्षों में अच्छी-खासी प्रगति की है। बिजली की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए टीकेएम ने धीरे-धीरे हरित ऊर्जा का प्रापण बढ़ाया। कर्नाटक सरकार की सोलर परियोजनाएं और अन्य योजनाओं ने टीकेएम की बिजली के उपयोग में स्थायी वृद्धि हासिल करने में सहायता की। अक्षय ऊर्जा की आपूर्ति को और बेहतर करने के लिए टीकेएम ने अपने बिडाडी प्लांट में छतों पर सोलर पावर प्लांट और ग्राउंड माउंट फैसिलिटी शुरू की। इसकी मिली-जुली क्षमता 8.2 मेगावाट और कंपनी के बाहर 18 मेगावाट क्षमता का समर्पित सोलर पार्क कंपनी के बाहर लगाया गया है।

टीकेएम की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर श्री राजू बी केटकले, डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर, निर्माण, टीकेएम ने कहा, “टीकेएम में हमलोगों ने हमेशा पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इसके लिए अपने कारोबार और अपनी सभी पहल में मूल्य और स्थायी व्यवहार को शामिल किया है। हमारी सारी पहल इस तरह से डिजाइन की गई है कि पर्यावरण पर हमारा प्रभाव कम हो और प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने का हमारा लक्ष्य हासिल हो सके। आगे बढ़कर, नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन के अपने समग्र लक्ष्य को हासिल करने की हमारी कोशिश के तहत हम अपने इन इको प्रयासों को और मजबूत करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button