Vishal Samachar Team Rewa
रीवा: मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस आगामी एक नवम्बर को आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के रूप में मनाया जायेगा। स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए जनभागीदारी अभियान पर केन्द्रित गायन, वादन, नृत्य, वाद-विवाद प्रतियोगिता मैराथन दौड़, रैली, प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा। जिला मुख्यालय में स्थित प्रमुख शासकीय भवनों एवं ऐतिहासिक स्मारकों पर एक नवम्बर की रात्रि को रोशनी की जायेगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, उद्योगपत्तियों, व्यवसायियों, समाजसेवियों, धर्मगुरूओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, जिले स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीद सैनिकों के परिवारों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया जायेगा। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह में कोविड-19 संबंधी गाइडलाइन का कड़ाई से पालन किया जायेगा। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जिले में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस आयोजित करने एवं आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश अभियान के लोकव्यायापीकरण के लिए नगर पालिक निगम के आयुक्त मृणाल मीणा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह का सायंकालीन राज्य स्तरीय कार्यक्रम के प्रसारण के लिए बड़ी स्क्रीन लगाकर आमजनता को दिखाने का प्रबंध करने के निर्देश दिये गये है।
