रीवा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्टूबर को साइकिल रैली आयोजित की जायेगी

Vishal Samachar Team Rewa

रीवा: स्व. सरदार बल्लभ भाई पटेल की जन्म तिथि को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है। राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर को प्रात: 7 बजे शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माडल क्रमांक-1 रीवा के क्रीड़ांगन में साइकिल रैली आयोजित की जायेगी। साइकिल रैली में शालाओं के छात्र-छात्रायें सहभागी बनेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माडल क्रमांक-1 रीवा के क्रीड़ांगन से पूर्वान्ह 7 बजे मैराथन दौड़ आयोजित की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button