रीवा : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 31 अक्टूबर को रीवा जिले के भ्रमण के दौरान देवतालाब में आयोजित आमसभा में आमजनों को संबोधित करेंगे। देवतालाब स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम की जनसंपर्क साइकिल यात्रा का समापन होगा। आमसभा में आने वाले व्यक्तियों को टीकाकरण की सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभा स्थल में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मिश्रा ने बताया कि सभा स्थल में टीकाकरण के लिए पर्याप्त चिकित्सा कर्मी तथा ऑनलाइन जानकारी दर्ज करने के लिए कर्मचारी तैनात रहेंगे। जिन व्यक्तियों को 10 अगस्त से पहले कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है वे दूसरी डोज का टीका लगवा सकते हैं। सभा में शामिल होने के साथ-साथ आमजन टीकाकरण का भी लाभ उठाएं।
Related Articles
जनजातीय गौरव दिवस में दो बंदियों को मिलेगी माफी
November 14, 2026
बिरसा मुण्डा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन आज
November 14, 2026
किसान सम्मान निधि के कैंप लगेंगे सभी ग्राम पंचायतों में
November 14, 2026
Check Also
Close
-
किसान सम्मान निधि के कैंप लगेंगे सभी ग्राम पंचायतों मेंNovember 14, 2026
