
रीवा : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय प्रवास पर 31 अक्टूबर को रीवा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने देवतालाब स्टेडियम में आयोजित समारोह में विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम की जनसंपर्क साइकिल यात्रा का समापन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देवतालाब में 99 करोड़ 77 लाख रुपए के 59 निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 34 करोड़ 28 लाख रुपए के 30 कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 6 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित महाविद्यालय भवन देवतालाब, 85 लाख रुपए की लागत से निर्मित उप तहसील भवन देवतालाब तथा 22 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से बनाई गर्इं 23 प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 24 लाख रुपए की लागत से बने उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन सलैया, 80 लाख रुपए की लागत से देवतालाब में बनाए गए एक ग्रामीण खेल मैदान, तथा तीन करोड़ 23 लाख 80 हजार रुपए की लागत से बनाए गए तीन ब्रिाजों का भी लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान 65 करोड़ 49 लाख रुपए की लागत के 29 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने 24 लाख रुपए की लागत से बनने वाले एक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, 90 लाख रुपए की लागत से बनने वाले एक ब्रिाज तथा 48 करोड़ 13 लाख रुपए की लागत से बनने वाली डीएमएफ मद से स्वीकृत 24 प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अन्तर्गत एक करोड़ 89 लाख रुपए की लागत से बनने वाली दो सड़कों तथा जल जीवन मिशन के तहत 90 ग्रामों के लिए एक नल जल योजना जिसकी लागत 14 करोड़ 33 लाख रुपए है, का भी भूमिपूजन किया।
