
रीवा : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा जिले के देवतालाब में स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में शास्त्रोक्त विधि से पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की समृद्धि, स्वास्थ्य एवं कल्याण की कामना की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम, सांसद श्री जनार्दन मिश्र, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल, भाजपा के अध्यक्ष श्री अजय सिंह, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी एवं पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन उपस्थित रहे।
मंदिर परिसर में स्थित तालाब का होगा कायाकल्प :- शिव मंदिर परिसर में स्थित तालाब का कायाकल्प होगा। इसे आकर्षक बनाया जायेगा। एमपी टूरिज्म द्वारा 277.15 लाख रूपये का प्रस्ताव प्रदेश सरकार के पास भेजा गया है। इसमें परिक्रमा रोड का निर्माण, पेयजल की व्यवस्था, भण्डारा के लिये डे-शेल्टर का निर्माण, गजीबों, दर्शनार्थियों के बैठने के लिये बेन्चेज, तालाब के चारों ओर रेलिंग, पब्लिक टायलेट तथा डस्टबिन लगाई जायेगी।
