रीवा

कलेक्ट्रेट कार्यालय में ली गई राष्ट्रीय एकता की शपथ

कलेक्ट्रेट कार्यालय में ली गई राष्ट्रीय एकता की शपथ

रीवा : सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर एके झा सहित विभागीय अधिकारी व कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। अपर कलेक्टर ने शासकीय सेवकों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने तथा देश की एकता को बनाये रखने की सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button