
रीवा : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान देवतालाब कार्यक्रम में जाने के लिये वायुयान द्वारा रीवा स्थित चोरहटा हवाई पट्टी पहुंचे। जहां पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। सांसद श्री जनार्दन मिश्र, पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल, विधायक नागेन्द्र सिंह, विधायक मनगवां पंचूलाल प्रजापति, विधायक सेमरिया केपी त्रिपाठी, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री जी हवाई पट्टी से हेली काप्टर द्वारा देवतालाब रवाना हो गये।
