रीवा : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 8 नवम्बर को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्धारित एजेण्डा बिन्दुओं की समीक्षा करेंगे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र में प्रात: 11 बजे से आरंभ होगी। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में प्रदेश में माफिया के विरूद्ध कार्यवाही, कानून एवं व्यवस्था की स्थिति, सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण तथा कृषि आदान की समीक्षा की जाएगी। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में 20 सितम्बर को आयोजित बैठक के पालन प्रतिवेदन, शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के पथ विक्रेताओं के ऋण प्रकरणों की स्वीकृति एवं वितरण, सीएम राइज स्कूल योजना, कोविड टीकाकरण में दूसरी डोज लगाने के संबंध में प्रयासों तथा चयनित जिलों में नवाचार के प्रस्तुतीकरण की समीक्षा की जाएगी। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में संभागीय कमिश्नर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कलेक्टर्स तथा पुलिस अधीक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारी शामिल होंगे।
Related Articles
जनजातीय गौरव दिवस में दो बंदियों को मिलेगी माफी
November 14, 2026
बिरसा मुण्डा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन आज
November 14, 2026
किसान सम्मान निधि के कैंप लगेंगे सभी ग्राम पंचायतों में
November 14, 2026
Check Also
Close
-
किसान सम्मान निधि के कैंप लगेंगे सभी ग्राम पंचायतों मेंNovember 14, 2026
