रीवा

गोबर से बनी सामग्री लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनीं

रीवा :मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आत्मनिर्भर म.प्र. के तहत रीवा के पद्मधर पार्क में स्वनिर्मित उत्पादों के प्रदर्शनी में गोबर से बनी सामग्री लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही।
जिले के जवा तहसील अन्तर्गत रामबाग निवासी जयराम साहू गोबर से लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, फैंसी दीपक, रिद्धि सिद्धि मच्छर अगरबत्ती, सहित समिधा नवग्रह का निर्माण कर रहे हैं। उनके इन उत्पादों की डिमांड बढ़ी है और वह रीवा जिले के अतिरिक्त आसपास के जिलों सीधी, शहडोल, कटनी में भी इनका विक्रय कर रहे है। जय प्रकाश साहू बताते हैं कि वह लगभग 10 माह से यह सामग्री बना रहे हैं लोगों की इन सामग्री को खरीदने में रूचि इसलिए है क्योंकि गोबर जहां एक ओर पवित्र है वहीं इसमें किसी भी प्रकार के केमिकल का उपयोग नहीं होने से यह हानिकारक भी नहीं है। उन्होंने बताया कि वह गोबर से बनी सामग्री निर्माण की ट्रेनिंग भी दे रहे हैं ताकि अन्य लोग भी यह उत्पाद बना सके और इनका उपयोग बढ़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button