पूणे

डॉ उदित राज ने अखिल भारतीय अंसगठित कामगार और कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद भार ग्रहन किया

डॉ उदित राज ने अखिल भारतीय अंसगठित कामगार और कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद भार ग्रहन किया

पुणे (वि.स.):असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश वाईस चेयरमैन के नेतृत्व मे सोशल वर्कर it सेल टीम पंजाब कॉर्डिनेटर नितिन टंडन,जिला कॉर्डिनेटर मुकेश सहगल ,प्रदेश सेक्टरी राहुल घई, पंजाब सेक्टरी शमिंदर सिंह भुल्लर, पंजाब जनरल सेक्टरी दर्शन बराड़, नरिंदर गांधी,रोहित वर्मा अमरीक पल सिंह,बलजिंदर सिंह,सुखदेव रहन, प्रेम कंबोज,विकास खुराना, अतुल मोंगा, रिम्पल, गुरमीत सिंह, हरबीर सिंह तंवर, शमर्जित यादव, अंगूरी अजीत सिंह सहित कार्यकर्त्ता पंजाब से दिल्ली में पुर्व सांसद राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डॉ उदित राज जी के पदभार ग्रहण समारोह में पहुचे।
कांग्रेस के प्रधान कार्यालय पर इकट्ठा होकर डॉ उदित राज जी को पद भार ग्रहण करने की सभीकार्यकर्ताओं द्वारा फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया तथा बधाई दी गई इस अवसर पर डॉ प्रदीप अग्रवाल ने डॉ उदित राज जी को सविधान की किताब व बुके देकर समान्नित किया ओर सभी कार्यकर्ता डोल नगाड़ौ सहित कई प्रकार से बधाई दे रहे थे डॉ उदित राज जी ने कहा की भारत में सबसे बडे़ असगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए कोई सशक्त संगठन नही है। इनकी बात करने वाला न कोई राष्ट्रीय स्तर का संगठन है और न ही किसी बड़े नेता ने इनकी लड़ाई लड़ी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में कामगारों के लिए बने कल्याणकारी योजनाएं दम तोड़ रही हैं। काग्रेस ने आवश्यक वस्तुओं के कीमतों में सब्सिडी दी, असंगठित क्षेत्र को आय-कर व बिक्री-कर आदि के दायरों से बाहर रखा जबसे मोदी सरकार केंद्र में आई तभी से कामगारों के संवधित कल्याणकारी योजनाएं दम तोड़ने लगी हैं। यह सरकार पूजीपतियों के लिए काम कर रही है।
पार्टी ने प्रथम बार कर्मचारी को इस संगठन से जोड़ा है। मोदी सरकार निजीकरण के माध्यम से सरकारी नौकरी के रास्ते बंद कर दिया है। लेटरल एंट्री के माध्यम से आरएसएस के लोगो को आईएएस और उच्च पदों पर भर्ती की जा रही। लाखों युवा कड़ी परिश्रम से सिविल सर्विस का सपना देखने वालों का अवसर मार दिया है।
डॉ उदित राज ने आगे कहा कि सरकारी आंकड़े के अनुसार देश में 38 करोड़ कामगार हैं और अब तक करीब 9 करोड़ ई- श्रम पोर्टल पर पंजीकृत हुए हैं। अखिल भारतीय असंगठित कामगार और कर्मचारी काग्रेस प्रतिबद्ध है सभी को ई श्रम पोर्टल पर पंजीकृत कराके इनके अधाकारों की लड़ाई लड़ना है।
कामगारों को लेबर कार्ड से जोड़कर सभी श्रमिकों को श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ पहुंचाना। शीघ्र ही हेल्पलाइन के द्वारा देश के श्रमिकों को सहायता दी जाएगी।
इनकी समस्याओं से व्यथित होकर श्री राहुल गांधी जी ने अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी काग्रेस बनाया। रोजमर्रा की समस्याओं से जूझता कामगार रोज कमाता है तो जीविका उपार्जन कर पाता है। ऐसी स्थिती में इन्हे सहारे की जरूरत है और कांग्रेस संगठित और सहयोग के लिए मैदान में आ गई है। डॉ प्रदीप अग्रवाल ने डॉ उदित राज जी को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी का आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद दिया तथा कार्यक्रम में पधारे पंजाब के सभी कार्यकर्ताओं का डा प्रदीप अग्रवाल द्वारा आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button